तंदूरी सिज़लर(Tandoori sizzler recipe in Hindi)

तंदूरी सिज़लर(Tandoori sizzler recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज़ और शिमला मिर्च को बड़े टुकड़ो में काट कर अलग रखलें। पनीर को भी 2" के बड़े टुकड़ो में काट लें।
- 2
एक बड़े बर्तन में मख्न को छोड़कर दही व सारी बाकी सामग्री डालकर मिलाये और उसमें पनीर डालकर मैरीनेट करें और 30 मिन्ट के लिए फ्रीज में रखें।
- 3
30 मिनट के बाद पनीर के साथ सब्जियों को भी मिलाएं और एक एक करके सभी को पनीर टिक्का की सींकों में पिरोकर मख्न से चिकना करें और 180° पर सुनहरा होने तक बेक करें।
- 4
चाप को उबाल कर छोटे टुकड़ों में काटे प्याज़ और शिमला मिर्च को मोटे टुकड़ो में काटे।
- 5
एक बड़े बर्तन में सब्जियों औऱ मख्न को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
- 6
अब उसमें सभी सब्जियों और चाप को मिलाकर 30 मिनट के लिए फ्रिज़ में रखें।
- 7
30 मिनट के बाद सभी सामग्री को सींकों में पिरोये और सुनहरा होने तक पकाएं।
- 8
अब निकाल कर बची हुई क्रीम और काजू के पेस्ट में मिक्स करें और रखें।
- 9
ब्रोकोली, बेबी कॉर्न, फ्रांस बीन, और प्याज़ को काटकर एक तरफ रखें।
- 10
एक बर्तन में पानी डालकर ब्रोकोली और स्वीट कॉर्न को डालकर 5 मिनट उबाल लें।
- 11
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें, उसमे अजवाइन डालें और सभी सब्जियां डालकर 5 मिनट तेज गैस पर भूनें।गैस बंद करके नमक काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- 12
अब सिजलर की प्लेट को गैस पर 20 मिनट तक गर्म करें।
- 13
गरम् करने के बाद इसे लकड़ी के सांचे में रखें और एक एक करके पनीर टिक्का, चाप टिक्का और तन्दूरी सब्जियों को परोसे ।
- 14
अब नीम्बू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर और तेल सभी को अच्छी तरह मिलाकर गर्म गर्म प्लेट में डालें औऱ मैगी मसाला छिड़क कर परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (4)