मैगी बिरयानी (maggi biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैगी नूडल्स को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- 2
कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें तेजपत्ता और जीरा डालें।
- 3
जब जीरा भुन जाए तो उसमें कटा लहसुन,अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डालें।
- 4
जब प्याज़ सुनहरी हो जाए तो उसमें कटी हुई बीन्स, गाजर और मटर के दाने डालकर 2 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
- 5
अब इसमें टोमाटोप्यूरी और सभी मसाले डाले, अच्छे से भूनें।
- 6
अब इसमें मैगी डालें और 1 1/2 कप पानी डालें, ढककर पकाएं।
- 7
जब मैगी का पानी सूख जाए तो उसमें कटा हरा धनिया, पुदीना और 1 तला हुआ प्याज़ डालें, अच्छे से मिलाएं।
- 8
गरमागरम मैगी बिरयानी परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14350304












कमैंट्स