सूजी का खमण ढोकला (suji ka khaman dhokla recipe in Hindi)

#Asha सूजी बच्चों के लिए सुपाच्य होती है,तो मैं बच्चों के लिए सूजी के व्यंजन ही ज्यादा बनाती हूं।आज मैंने खमण ढोकला बनाया हैं ।आप भी बच्चों के लिए जरूर बनाएं।
सूजी का खमण ढोकला (suji ka khaman dhokla recipe in Hindi)
#Asha सूजी बच्चों के लिए सुपाच्य होती है,तो मैं बच्चों के लिए सूजी के व्यंजन ही ज्यादा बनाती हूं।आज मैंने खमण ढोकला बनाया हैं ।आप भी बच्चों के लिए जरूर बनाएं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को छानकर दही या छाछ मिलाकर एकसार करें।फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी,आधा चम्मच चीनी, थोड़ा सा तेल, इनो,मीठा सोडा नमक स्वादानुसार आदि सब डाल अच्छे से मिलाएं। पेस्ट तैयार कर १० मिनट के लिए ढंक दें।
- 2
कुकर को थोड़ा पानी डाल गैस पर चढ़ाए ।अब ढोकले बनाने के सांचे में चारोंतरफ तेल लगा पेस्ट डालें।घोल को ज्यादा पतला ना करें, गाढ़ा ही रहने दें।वरना पानी ऊपर आ जाएगा।और स्वाद खराब हो जाएगा।
- 3
मध्यम आंच पर सांचे को कुकर में रखें।और ढक्कन लगा दें।२० मिनट बाद देंगें।ढोकले तैयार हैं।
- 4
अब छौंक के लिए कड़ाही में तेल डालकर गरम होने दें।फिर करी पत्ता और राई का तड़का लगाएं।फिर लम्बी कटी हरी मिर्च डालें और हल्का नमक और पानी डालकर पकाएं।२ मिनट बाद पानी में नींबू रस और चीनी भी डालें। हल्की खट्टी मिट्ठी चाशनी जैसा पतला होने तक पकाएं।
- 5
अब गैस बंद कर दें। ढोकले ठंडे होने पर उनको चाकू की सहायता से काट लें।अब ऊपर से सावधानी से चाशनी वाला खट्टा मीठा पानी डालें। आखिर में कटा हरा धनिया भी सजावट में काम में लें।
- 6
गरमागरम खमण ढोकला हरी चटनी से सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स