कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बाजरे को थोड़ा सा पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगो देंगे। फिर उसे खलबट्टा में डालकर कूट लेंगे।
- 2
फिर उसे छानकर उसका ऊपर का छिलका निकाल देंगे।
- 3
अब उसे खलबट्टा में डालकर फिर से कूट कर बारीक कर लेंगे।
- 4
अब कुटे हुए बाजरे में चोले की दाल और मूंग की दाल मिक्स कर देंगे।
- 5
अब एक कुकर भगोनी में 4 लीटर पानी डालकर उसे उबाल लेंगे और उसमें नमक डाल देंगे। फिर उसमें सारा मिश्रण डाल देंगे।
- 6
अब उसे लगातार हिलाते रहेंगे जब तक कि उसमें अच्छे से उबाल ना आ जाए। नहीं तो उसमें गुठली पड़ सकती है।
- 7
अब उबाल आने के बाद उसे ढक कर पकने देंगे और बीच-बीच में उसे हिलाते रहेंगे।
- 8
अब हमारी बाजरे की खिचड़ी तैयार है। उसे हम गुड़, घी डालकर दूध, दही किसी के भी साथ खा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14430171


























कमैंट्स (3)