बिहारी फिश करी (Bihari fish curry recipe in Hindi)

बिहारी फिश करी (Bihari fish curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च, पोस्टो, राई, लहसुन कलि और 4 चम्मच पानी डालकर महीन पिस कर पेस्ट बना ले।
- 2
मछली को अच्छे से साफ करके धो ले। फिर उसमे 1 चम्मच तैयार पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला दे।
- 3
मछली को 30 मिनट तक मैरीनेट करके रखे।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे, और उसमें एक एक कर मैरीनेट किए हुए मछली को दोनों तरफ से फ्राई करके निकाल ले।
- 5
कढ़ाई में तेल गर्म करे और उसमे राई डाले। फिर उसमे तैयार पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा और गोलकी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाऐ और 5 मिनट तक पकाऐ।
- 6
अब उसमे टमाटर काटकर डाले और 2 मिनट तक पकाऐ। फिर उसमे 1 कप पानी डालकर 2-4 मिनट तक पकाऐ।अब उसमे नमक डालकर अच्छे से मिलाऐ।
- 7
अब उसमे फ्राई किए हुए मछली को डालकर 5 मिनट तक पकाऐ फिर गैस बंद कर दे। अब गर्मा गर्म फिश करी को चावल और सलाद के साथ सर्व करे।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (7)