डपका कढ़ी (dapka kadhi recipe in Hindi)

#narangi
बिना तले हुए बड़ी से बना यह कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
डपका कढ़ी (dapka kadhi recipe in Hindi)
#narangi
बिना तले हुए बड़ी से बना यह कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम बड़ी का घोल तैयार कर के रख लेंगे।उसके लिए एक बड़े बर्त्तन में बेसन दही हल्दी और नमक को पानी के साथ मिलते हुए गाढ़ा घोल बना लेंगे ओर बाद में बेकिंग सोडा मिला को अच्छी तरह से मिला लेंगे ओर ढक के रख देंगे।
- 2
अब हम एक दूसरे बड़े बर्तन में कढ़ी का घोल बनाएंगे उसके लिए हम बेसन,दही,हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को पानी के साथ पतला घोल तैयार कर लेंगे।अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे जब तेल गर्म हो जाए तो हम तेल में जीरा और मेथी दाना डालेंगे जब जीरा और मेथी तड़क जाए तो हींग,लाल मिर्च और तेजपत्ता डाल देंगे।
- 3
अब हम कढ़ाई में कढ़ी वाली घोल को डाल देंगे जरूरत पड़े तो पानी डाल सकते है।अब कढ़ी में उबाल आने तक पकाएंगे जब कढ़ी में उबाल आ जाये तो हम कढ़ी में बड़ी वाले घोल को थोड़ा थोड़ा करके बड़ी का आकार देते हुए कढ़ी में डालते जाएंगे।जब कढ़ी में उबाल आने पर बड़ी अपने आप ऊपर आने लगेगी तो हमारी बड़ी पक गई है।अब नामक डालकर 5-10 मी. तक और पकाएंगे।
- 4
तो इस तरह से हमारी डपका कढ़ी बन कर तैयार है।इसे हम धनिया पत्ता से सजाकर गरमा गरम चावल के साथ खा सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)