मेथी मलाई मटर (methi malai matar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में मटर उबाले । टमाटर प्यूरी और फिटी हुई मलाई लें ।
- 2
गैस पर पैन चढ़ाएँ,तेल डालें और गर्म होने पर तेज़ पत्ता,जीरा और सारे मसाले डालकर चलायें ।
- 3
अब इसमें मेथी साग डालें और चलायें । जब खुशबू आने लगे तब टमाटर प्यूरी डालकर चलाये ।
खौलने पर मटर डालें और पकाएँ । - 4
15 से 20 मिनट पकाएँ, बीच बीच में चलायें और आव्शकतानुसार पानी डालकर चलाते रहें ।
- 5
जब सब्जी में रंगत आ जाय तब मलाई मिलायें और चलाते हुए 5 से 10 मिनट पकाएँ ।
- 6
मेथी मलाई मटर तैयार है इसे आप गर्म रोटी या नान के साथ परोसें और खाने का आनन्द ले ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14453714













कमैंट्स (2)