कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को धो कर बारीक़ कट कर लेंगे।
- 2
अब एक परात लेंगे उसमे गेहूं का आटा, बेसन नमक, दही और मेथी की कटी हुए भाजी को मिला देंगे, पानी की सहायता से नरम आटा गूंध लेंगे। 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख देंगे।
- 3
आटे मे से एक लोई तोड़ेंगे और गोल रोटी की तरह बेल लेंगे।
- 4
गैस पर तवा गरम करने के लिए रख देंगे और परांठे को डाल देंगे, दोनों तरफ से तेल लगाकर परांठे की तरह सेक लेंगे
- 5
बाकी के बचे हुए सारे परांठे इसी तरह सेक लेंगे।
- 6
तैयार है मेथी के गरमा गरम परांठे इसे अपने पसंद की चटनी, आचार, दही या सब्ज़ी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14454037






कमैंट्स (3)