मेथी मटर मलाई (Methi Matar Malai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पतीले में पानी गर्म कर ले । उसमें कटी हुई मेथी और मटर डालकर दो-तीन मिनट पकाएं। फिर उसे किसी छननी में डालकर पानी निकलने को रख दें ।ऐसा करने से मेथी का कड़वापन थोड़ा कम हो जाता है।
- 2
अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर मटर और मेथी को दो-तीन मिनट भून लें ।
- 3
प्याज, टमाटर, अदरक,लहसुन,हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें ।कढाई में दो चम्मच रिफाइंड ऑयल डालें ।पिसा हुआ प्याज़ का पेस्ट डालकर भुने ।अच्छी तरह मसाला भून जाने पर धनिया, लाल मिर्च, हल्दी,नमक डाल दें।
- 4
मसाले भुन जाने पर भुने हुए मटर और मेथी डालें । 1 मिनट भूने ।अब मलाई डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 5
उबाल आने पर गैस बंद कर दें ।तैयार है मजेदार मेथी मटर मलाई । गरमा गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14462457


















कमैंट्स (13)