ढोकला (dhokla recipe in Hindi)

#narangi
#post1
#cookpadindia
ढोकला एक बहुत ही प्रचलित गुजराती नास्ता है जिसने अपनी चाहना पूरे भारत मे फैलाई है। दाल और चावल से बनता यह व्यंजन भाप से पकाया जाता है और एकदम नरम और मुलायम बनता है। पारंपरिक ढोकला दाल चावल को भिगोकर ,पीसकर घोल बनाया जाता है। और जल्दी बनाने के लिए सूजी से भी बनाया जाता है जिसे ज्यादा भिगोना नही पड़ता।

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल और चावल को अलग अलग रातभर भिगो ले।
- 2
सुबह दोनो को अलग अलग दही डालकर पीस ले और फिर मिला ले और ढंककर 7-8 घंटे के लिए रख दे।
- 3
7-8 घंटे के बाद नमक, अदरक मिर्ची की पेस्ट, हल्दी और हींग डालकर मिला ले। अगर ज्यादा गाढ़ा हो तो ही थोड़ा पानी डालें।
- 4
स्टीमर में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दे। और थालि को तेल से चिकना कर ले।
- 5
भिगोई हुई चना दाल घोल में मिला ले। अंत मे बेकिंग सोडा और तेल डालकर अच्छे से मिला ले। और चिकनी की हुई थाली में थोड़ा घोल डाले और लाल मिर्ची पाउडर छिड़के।
- 6
स्टीमर में थाली रखे और 12-15 मिनिट के लिए ढंक कर पकाये। आप चाहे तो 15 मिनिट के बाद चाकू की नोक से चेक कर सकते है।
- 7
थांली स्टीमर से बाहर निकाले और कुछ मिनिट के बाद चाकू से काट ले और निकाल ले।
- 8
धनिया से सजाएं और चटनियां व तेल के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)