हल्दी मटर की सब्जी (haldi matar ki sabzi recipe in Hindi)

#narangi
राजस्थान मे सर्दियों के दिनों मे हल्दी की सब्जी बहुत बनाई जाती है और यह हल्दी की शाही सब्जी बहुत ही अच्छी लगती है
हल्दी मटर की सब्जी (haldi matar ki sabzi recipe in Hindi)
#narangi
राजस्थान मे सर्दियों के दिनों मे हल्दी की सब्जी बहुत बनाई जाती है और यह हल्दी की शाही सब्जी बहुत ही अच्छी लगती है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम हल्दी को धोकर छिलके हटा कर उसे कदूक्स कर देंगे
- 2
फिर हम हरी मिर्च, लहसुन को छिल देंगे और प्याज़ को छोटे छोटे कट कर देंगे और उन सबको कूट कर पेस्ट बना देंगे
- 3
अब हम एक कड़ाई मे घी गरम रखेगे और जब वो गरम हो जाये तब हम उसमे पेस्ट बना देंगे और उसको घी मे फ्राई कर देंगे और उसमे मटर डालकर भी फ्राई होने देंगे
- 4
जब वो पेस्ट और मटर फ्राई हो जाये तब हम उसमे हल्दी कदूक्स की हुई डालेंगे और लौ गैस पर फ्राई करेंगे और उसे हिलाते रहेंगे जब तक की उसका रंग बदल नहीं जाता
- 5
जब हल्दी फ्राई हो जाये तब हम उसमे लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक फ्राई करेंगे
- 6
अब हम उसमे दही डालेंगे और हिलाते हुए लौ गैस पर फ्राई करेंगे जब तक की घी हल्दी के ऊपर नहीं आने लग जाये
- 7
फिर हम काजू को कट करके उसमे डालेंगे और उन सबको लौ गैस पर फ्राई होने देंगे
- 8
जब तक हम उसको हिलाते रहेंगे की घी ऊपर नहीं आ जाता है
- 9
जब घी छूटने लगे तब हल्दी की सब्जी तैयार है
- 10
यह हल्दी की सब्जी खाने मे बहुत ही अच्छी लगती है इसे गरम गरम रोटी के साथ सर्व करो यह शाही हल्दी की राजस्थान की सब्जी परोसने के लिए तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (8)