पनीर भरवा गट्टे (Paneer bharwan gatte recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन में नमक,लाल मिर्ची,हल्दी,धनिया, बेकिंग सोडा और दही मिलाकर आटा लगा लेंगे10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
- 2
पनीर को कद्दूकस कर के उसमे सफेद काली मिर्ची ओर नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब इसमें से छोटा गोला लेकर उसको लंबा कर लेंगे
- 3
बेसन के आटे में से एक लोई लेकर उसको गोल करके हाथ से थोड़ा बड़ा कर लेंगे।अब इसमें पनीर को रख कर अच्छे से बन्द कर देंगे
- 4
अब कड़ाई में 2गिलास पानी गर्म कर लेंगे उस पर जाली रख देंगे जाली पर तेल लगा कर गट्टे रख देंगे। और ढक के15 मिनट भाप में पका लेंगे
- 5
कड़ाई में तेल गर्म होने पर उसमे हींग,जीरा ओर राई,करी पत्ते डालकर 1 मिनट भून लेंगे।
- 6
अब इसमें मूंगफली,मखाने, नारियल की गिरी,टमाटर ओर हरी मिर्ची को मिक्स कर के बना हुआ पेस्ट डाल देंगे। और सभी मसाले डाल देंगे।
- 7
जब किनारे पर तेल आ जाए तब इसमें थोड़ा थोड़ा करके दही डाल देंगे।
- 8
जब अच्छे से पक जाए तब आश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें लेंगे
- 9
गट्टे के पीस कर लेंगे। ओर इनको अब ग्रेवी मे डालकर 1-2 मिनट पका लेंगे
- 10
तैयार है पनीर भरवा गट्टे की सब्जी ।ऊपर से धनिया डालकर सर्वे करे
- 11
नोट - थोड़े गट्टे पर तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्ची,जीरा ओर राई का तड़का लगा कर सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (4)