पालक का सूप(Palak ka soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को अच्छे से धो कर मोटा मोटा काट लेंगे।
- 2
एक पैन में मक्खन या तेल डालकर गर्म करेंगे उसमें तेजपत्ता प्याज़ लहसुन डालकर हल्का सा रंग बदलने तक भून लेंगे।
- 3
अब उसमें पालक और स्वाद अनुसार नमक डालकर 2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लेंगे ज्यादा नहीं पकाएंगे नहीं तो सूप का रंग अच्छा नहीं आएगा गैस को बंद कर देंगे।
- 4
अब उसमें से तेजपत्ता निकालकर मिश्रण को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे।
- 5
उसी बर्तन में मिश्रण और आवश्यकता के अनुसार पानी डालकर उसे अच्छे से उबाल लेंगे।
- 6
एक उबाल आने पर उसमें दूध डालकर उसे अच्छे से 2 से 3 मिनट तक के लिए पका लेंगे और उसमें स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से चलाएंगे और गैस को बंद कर देंगे।
- 7
हमारा पालक का सूप बनकर तैयार है गरमागरम सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Spinach Soup (Palak Soup)
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14514275















कमैंट्स