क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो(crispy honey chilli potato recepie in hindi)

#feb1
क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो की रेसिपी बहुत सरल है। बच्चों और बड़ों सभी को यह बहुत पसंद है। तो बनाए घर पर ही टेस्टी क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो।
क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो(crispy honey chilli potato recepie in hindi)
#feb1
क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो की रेसिपी बहुत सरल है। बच्चों और बड़ों सभी को यह बहुत पसंद है। तो बनाए घर पर ही टेस्टी क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो।
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को फ्रेंच फ्राइज़ जैसे आकार में काटिये। आलू को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिए। एक भगोने में पानी गर्म कीजिए उसमे आधा चम्मच नमक डाल दें। आलू को गरम पानी मे डालकर 5-6 मिनट तक उबालिए। 5-6 मिनट के बाद आलू का स्टार्च पानी के ऊपर तलने लगेगा। आलू को पानी से निकाल लीजिए।
- 2
एक बर्तन में आधा कप मैदा, एक चौथाई कप कॉर्न स्टार्च नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। सूखे मिश्रण में आलू को अच्छी तरह कोट कर लीजिए।
- 3
एक बर्तन में आधा कप मैदा, एक चौथाई कप कॉर्नस्टार्च, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च का पाउडर, नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसमें आलू डालकर अच्छी तरह कोट करें।
- 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और आलू को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। आलू को कड़ाई से निकालकर 5-10 मिनट तक रखिए।
- 5
तेज आंच पर तेल को गर्म करें और इसमें आलू को डालकर झटपट गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए।
- 6
एक कटोरी में 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून टमाटर केचप, 1 टेबलस्पून रेड चिली सॉस, 1 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च और एक कप पानी डालकर घोल तैयार कर लीजिए।
- 7
आप एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालिए। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें 4 स्प्रिंग अनियन बल्ब डाल दीजिए। इसके बाद चार-पांच लहसुन की कलियां कटी हुई डाल दीजिए। 1 इंच अदरक का टुकड़ा लंबाई में काट कर डाल दीजिए। अब इसमें हरे प्याज़ के कटे हुए पत्ते डाल कर 1 मिनट चलाएं। अब इसमें लंबाई में कटी हुई आधा कप शिमला मिर्च एक छोटा चम्मच शक्कर एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालकर मिलाएं। एक-दो मिनट पकाने के बाद इसमें हमने साॅस का जो मिश्रण तैयार किया है उसे डाल कर दो मिनट पकाएं।
- 8
अब इसमें फ्राई किए हुए आलू, नमक और एक छोटी चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। और हरी प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (11)