लौकी और मूली की भुजिया(Lauki aur mooli ki bhujiya recipe in Hindi)

लौकी और मूली की भुजिया(Lauki aur mooli ki bhujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी और मूली की भुजिया बनाने के लिए लौकी को छील कर धो लेते हैं फिर इसको पतला पतला काट लेते हैं उसके बाद मूली को भी साफ कर धो लेते हैं फिर पतला पतलामें काटते है और दोनों को कुकर में आधा गिलास पानीके साथ पांच मिनट के लिए गैस पर रखदेते हैं फिर गैस ऑन कर दो तीन सिटी तक पकने देते हैं जब लौकी और मूली पक जाते हैं तो इनको प्लेट में निकाल कर ठंडा होने देते हैं
- 2
फिर प्याज़ लहसुन टमाटर हरी मिर्च को छोटे-छोटे काट लेते हैं और कढ़ाई लेते हैं कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर जीरा डालते हैं जब जीरा थोड़ा पक जाता हैतो उसमें लहसुन प्याज़ डाल देते हैं और 5 मिनट के लिए पकाते हैं फिर इसमेटमाटर डालकर 1 टीस्पून नमक डालकर ढक देते हैं और पकाते हैं
- 3
जब प्याज़ लहसुन टमाटर अच्छे से पक जाते हैं तब हल्दी और लाल मिर्च वाला डाल देते हैं और फिर इसको 5 मिनट के लिए पकाते हैं लौकी और मूली और कुकर में पकाई थी उसको उस में डाल कर अच्छे से चलाते हैं 5 से 10 मिनट के बाद मूली और लौकी की सब्जी बन कर तैयार हो जाती है चावल या पराठे के साथ खाने को देते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)