फ्रायड वेज सूजी चीला (Fried Veg Suji Cheela recipe in hindi)

फ्रायड वेज सूजी चीला (Fried Veg Suji Cheela recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी मे दही मिक्स करें. करीब एक कप पानी डाल कर गाढ़ा बैटर बना ले. ढक कर रेस्ट करने दे. सभी सब्जियों को साफ कर ले. अदरक, पत्तागोभी और गाजर घिस ले. प्याज, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों मे काट ले|
- 2
एक नानस्टिक फ्रांइग पैन या कढ़ाही गर्म करें. उसमें तेल डाले. उसके गर्म हो जाने के बाद राई जीरा डाल दे. उसके चटकने के बाद करी पत्ते को दो टुकड़े मे तोड़ कर डाल दे. प्याज डालकर एक से दो मिनट भूने और फिर शिमला मिर्च डाल दे. उसके दो मिनट के बाद गाजर और पत्तागोभी डाल दे|
- 3
उसके एक मिनट बाद गैस आँफ करके धनिया पत्ती मिक्स कर दे. गरम गरम ही उसे सूजी के बैटर मे डाल दें और अभी नमक डाल दे. उसे मिक्स करें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर पकौड़ी जैसा बैटर बना ले.करीब 3/4 कप से लेकर 1 कप तक पानी डालना है|
- 4
पिक 1 जैसा बैटर गाढ़ा होना चाहिए. तवा या फ्रांइग पैन गर्म करें और उसे तेल डालकर सब तरफ फैलाएँ. आँच धीमा करें. एक बड़ा चम्मच बैटर उठा कर तवा पर डाले. थोड़ा बैटर अपने आप फैल जाएगा और थोड़ा चम्मच के पीछे की तरफ से फैला दे. फिर साइड और बीच में थोड़ा तेल डालकर उसे पकने दे. जब साइड से हल्का लाल दिखने लगे और ऊपर का हल्का सुख जाएँ तो उसे पलट कर साइड से तेल डाल दे|
- 5
जब दुसरी तरफ भी लाल चित्ती आ जाएँ तो उसे निकाल कर प्लेट मे रखे और दुसरा चीला बनाने के लिए तेल डालकर बैटर डाले और पहले वाला चीला की तरह बना ले. बाकी चीला भी इसी तरह बना ले. इसे गर्म गर्म किसी मनपसंद चटनी या सौस के साथ र्सव करें. वैसे ये बिना चटनी या सौस का भी बहुत टेस्टी लगता है|
- 6
#नोट -- आप इसमें चाहे तो मिर्च पाउडर या कोई और मसाला डाल सकती है लेकिन हल्दी नही डाले. बिना हल्दी का यह देखने मे बहुत अच्छा लगता है. इसमें सूजी की हल्की सफेदी, सेंकने के बाद की लाल चित्ती और सब्जियों का कलर नजर आता है, जिससे बहुत अच्छा लगता है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (11)