पावभाजी (pav bhaji recipe in Hindi)

#St1
मुंबई के मशहूर पाव भाजी यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है खाने में और देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
पावभाजी (pav bhaji recipe in Hindi)
#St1
मुंबई के मशहूर पाव भाजी यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है खाने में और देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सारे सब्जियों को छिलका धोकर काट ले और अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें।
- 2
कटी हुई गाजर आलू गोभी चुकंदर और हल्दी आधा चम्मच नमक आधा चम्मच डालकर दो कप पानी डालकर दो से तीन सिटी लगा दे।
- 3
गैस पर कढ़ाई को चढ़ाएं उसमें चार चम्मच तेल डाल कर गरम होने पर प्याज़ डालकर 2 मिनट भुनें उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट भुनें।
- 4
भुने हुए प्याज़ में शिमला मिर्च टमाटर डालकर गलने तक पकाएं फिर एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 1चम्मच गरम मसाला डालकर 5से 6 मिनट भुनेंं।
- 5
उसके बाद उबले हुए सब्जियों को डाल कर मिलाकर मैस कर लें।और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला दें फिर उतारने से पहले पाव भाजी मसाला डालकर मिला दें कुछ धनिया के पत्ते डालकर मिला दें।
- 6
एक से डेढ़ कप पानी डाल कर अच्छे से पका लें उसके बाद गैस को बंद कर दें।
- 7
फिर बड़े पाव को एक साइड से काटकर और तवे पर तीन चम्मच तेल डालें उस पर कद्दूकस की हुई लहसुन हरी मिर्च अदरक को आधा मिनट डाल कर भुनें।
- 8
फिर कटे हुए बड़े पाव को दोनों तरफ से शेक कर गैस को बंद कर दें।
- 9
फिर सर्विंग बाउल में भाजी और पाव को निकाल कर ऊपर से प्याज़ धनिया पत्ते से सजाएं और नींबूका रस डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (17)