मसाला पापड़ कोन (masala papad cone recipe in hindi)

मसाला पापड़ कोन (masala papad cone recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम पापड़ को धीमी आंच पर सेंक लें और किचन टॉवल पर रख लें। और गरम-गरम में ही इसे कोन का आकार दे दें।
- 2
प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर और पत्ता गोभी को बारीक काट लें। भुनी मूंगफली, भुनी चना दाल, नमकीन सेव और बारीक सेव को एक साथ निकाल कर रख लें।
- 3
अब एक बड़े बर्तन में भुनी मूंगफली, भुनी चना दाल, नमकीन सेव और बारीक सेव डाल दें। बारीक कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर और पत्ता गोभी डालें। मीठी चटनी और हरी चटनी डाल कर चाट मसाला डाल दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
- 4
अब इस मिश्रण को पापड़ के कोन में भर दें। हमारे कोन तैयार हैं।
- 5
ऊपर से बारीक सेव, प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर से सजाकर तुरंत परोसें यह स्वादिष्ट मसाला पापड़ कोन... धन्यवाद।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rashmi (Rupa) Patel को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (4)