रोज़ रसगुल्ला हार्ट शेप में(Rose rasgulla heart shape me recipe in Hindi)

Urvashi Belani @urvashi_belani
रोज़ रसगुल्ला हार्ट शेप में(Rose rasgulla heart shape me recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छैना बनाने के लिए दूध को उबाले, फिर गैस बंद करके दूध को 2 मिनिट ठंडा होने दे। सिरका में पानी डालकर मिक्स करें। अब इसे धीरे से दूध में डाले और हिलाते रहे। जब दूध अच्छे से फट जाय तब इसे छन्नी में रखे कपड़े में डालकर छान लें। अब अच्छे से ठंडा पानी डालकर धो ले। कपड़े को निचोड़कर सारा पानी निकाल दे।
- 2
इस छैना को हाथ से अच्छे से मसलकर सॉफ्ट बनाये। अब इसमें कॉर्नफ्लोर, कलर ओर एसेंस डालकर फिर से मसले।
- 3
इस छैना से छोटे छोटे हार्ट शेप मोल्ड की सहायता से बनाये।
- 4
चाशनी के लिए चीनी और पानी मिक्स करके उबलने रखे, जब चाशनी अच्छे से उबल जाय तब इसमे एक एक करके छैना के हार्ट डाले और ढककर 12 से 15 मिनिट तक उबाले।
- 5
अब एक बर्तन में 1 गिलास ठंडा पानी ले, इसमे थोड़ी चाशनी डाले। रसगुल्ला को इस चाशनी में डाले। फ्रिज में ठंडा करने के बाद सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14645140









कमैंट्स (3)