रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)

रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तेज़ आंच पर दूध में उबाल आने दें। अब गैस बंद कर के दूध में (नींबू रस +1 चम्मच पानी) मिश्रण थोड़ा थोड़ा कर के हिलाते हुए तब तक मिलाए जब तक पनीर पूरी तरह ना फट जाए।
- 2
अब पनीर को ठंडे पानी से धोकर कॉटन कपड़े मे बाँध लें। पनीर को इतना ही निचोड़े कि उसमें थोड़ी नमी रहे। अब इसे अच्छे से मसाला कर सॉफ्ट करें और इसमें कॉर्न फ्लोर या मैदा मिलाकर फिर से सॉफ्ट होने तक 2-3 मिनिट मले।
- 3
अब इसकी बॉल्स बनाऐ। एक बर्तन मे 6 कप पानी लें और तेज आंच पर चलाए। इसमें चीनी व केसर मिलाए। उबाल आने पर सभी बॉल्स इसमें डालें। ढक कर तेज़ आंच पर 10-12 मिनिट पकने दें। बीच बीच में बॉल्स को उलट दें।
- 4
अब रसगुल्ला बॉल्स आकार में दुगुनी हो जाने पर एक एक बोल को निकाल कर बर्फ के पानी में डालें और चीनी वाले पानी को 2-3 मिनिट धीमी आंच पर थोड़ा गाढा होने दें। फिर ठंडा होने दें।
- 5
चीनी वाले पानी (चाशनी) को ठंडा होने पर सभी रस्गुल्लो को पानी मे से निचोड कर चाशनी में डालें।सुपर स्पंजी रसगुल्ला तैयार हैं। फ्रीज मे रख कर ठंडा कर के पिस्ता व केसर से सजाकर सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Anjali Anil Jain को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (3)