कड़ाई पनीर(kadai paneer recipe in Hindi)

कड़ाई पनीर(kadai paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई पनीर बनाने के लिए सबसे पनीर को चकोर आकार में काट लें, फिर एक प्याज़ और कैप्सिकम को भी चकोर आकार में काट कर तैयार कर लीजिए।
- 2
अब एक कड़ाई में साबुत धनिया, सौंफ और सूखी लाल मिर्च को हल्का भून लें और फिर मिक्सर में डालकर उसको पीस लीजिए।
- 3
अब एक कड़ाई में २ चम्मच तेल डालकर चकोर आकार में कटी हुई पनीर, कैप्सिकम और प्याज़ को हल्का भून लिजिए।
- 4
अब प्याज,अदरक,लहसुन और टमाटर को कद्दूकस कर लीजिए और सारे मसाले को एकसाथ जुटा लीजिए।
- 5
अब कड़ाई में तेल डालकर फिर उसमे साबुत गरम मसाला और साबुत जीरा डालकर फिर उसमे लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी डालकर भूनें, ध्यान रखें मसाला जले नहीं । फिर मसाले में कादुकस की गई प्याज,अदरक, लहसुन और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे और सारे मसाले को पकाएं।
- 6
फिर जब मसाले भून कर तैयार हो जाए और मसाले में से तेल छोड़ने लगे तो उसमे भूना हुआ मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर उनमें २ कप पानी डाले और फिर पनीर,कैप्सिकम और प्याज़ डालकर ५ मिनट तक पकाए।
- 7
अब जब पानी सूखने लगे तो सब्जी ने गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी डालकर सब्जी को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गैस बंद करके सब्जी को एक बर्तन में निकाल लीजिए और फिर गरमा गरम रोटी,पराठे या फिर चावल, फ्राइड राइस के साथ परोसे।
- 8
बस कड़ाई पनीर बनकर तैयार है।
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (14)