नवाबी पनीर(nawabi paneer recipe in Hindi)

नवाबी पनीर(nawabi paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
नवाबी पनीर बनाने के लिए-
- 2
सबसे पहले सारी सामग्री को जुटा लीजिए। प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अदरक लहसुन को छीलकर रखें।
- 3
पनीर को चकोर आकार में काट कर फिर कड़ाई गरम करे और १ चम्मच घी में हल्का भून कर निकाल लीजिए।
- 4
अब एक कड़ाई में साबुत जीरा और लौंग,इलाइची,दालचीनी डाले फिर उसमे हरी मिर्च,प्याज, लहसुन, अदरक और काजू डाले फिर उसमे १/२ चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और भूने।
- 5
फिर प्याज़ हल्का पक जाने के बाद निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिए। अब ये सारे मसाले ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर साथ में खसखस भी डाले और सारे चीजों की एकसाथ पेस्ट बना लीजिए।
- 6
अब एक कड़ाई में एक चम्मच घी और एक चम्मच बटर डाले फिर उसमे पेस्ट किए गए मसाले डाले और फिर उसमे धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर सारे मसाले को अच्छे से भुने।
- 7
अब मसाले में दही डाले और लगातार चलाते रहें ताकि दही फट ना जाए।
- 8
फिर मलाई और दूध डालकर सारे चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर उसमे पनीर डालकर पकाएं।
- 9
अब पनीर में बटर और एक चम्मच शहद डाले और मिक्स करे।
- 10
अब कसूरी मेथी को सामान्य गरम करके फिर हाथो से मसाला कर फिर पनीर में डाले और मिक्स करे।
- 11
बस अब ५ मिनट पनीर को पकाए और फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
- 12
हमारा बहुत ही स्वादिष्ट डिश नवाबी पनीर बनकर तैयार है। (आप चाहे तो इसमें केसर भी डाल सकते है मेरे पास नहीं था तो मैंने नहीं डाले)
- 13
नवाबी पनीर तैयार है।
- 14
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


































कमैंट्स (4)