मसाला डोसा (masala dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अब हम एक बाउल मे सूजी,आटा,दही,नमक डाल दे और अच्छे से मिला दे।अब उसमे पानी डालकर बैटर तैयार कर ले।बैटर को 15 मिनिट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
अब सूजी फूल गई है।बैटर थोडा गाडा लग रहा है तो उसमे पानी डालकर पतला कर ले।(बैटर ज्यादा गाडा और ज्यादा पतला नही होना चाहिए)अब इसमे बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें।
- 3
अब डोसे का मसाला बनाने के लिए लौकी को छिलकर उसका कद्दूकस कर ले और उसमे पानी डाल दें।और उसका सारा पानी निकाल लें।
- 4
अब डोसे का मसाला बनाने के लिए गैस पर गढाई रख कर उसमे तेल डालकर तेल गरम करे।उसमे जीरा डालकर लौकी डालकर हिला दे।
- 5
अब उसमे हल्दी पाउडर, नमक डालकर मिक्स कर ले।
- 6
अब उसमे लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें ।अब आपका मसाला बनकर तैयार है।
- 7
अब डोसा बनाने के लिए एक पैन लेंगे और गरम करें पैन गरम होने के बाद उसमे थोडा तेल डाल दे और कपडे से पोंछ ले।
- 8
अब उसमे पानी डालकर कपडे से पोंछ लें।
- 9
अब उसमे बैटर डाल दे और फैला दे।और चारो तरफ तेल डाल दें।
- 10
अब उसमे हरी मिर्च, धनिया और लौकी का मसाल डाल दे।
- 11
अब डोसा ब्राउन हो गया है।तो उसे निकाल दे।
- 12
अब आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




























कमैंट्स