रवा इडली (Rava idli recipe in hindi)

#np1
बिना किसी पहले से तैयारी के, झटपट आसानी से बन जाने वाली स्वादिष्ट, नरम स्पंजी ,रवा इडली सांबर या कोकोनट चटनी के साथ में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
रवा इडली (Rava idli recipe in hindi)
#np1
बिना किसी पहले से तैयारी के, झटपट आसानी से बन जाने वाली स्वादिष्ट, नरम स्पंजी ,रवा इडली सांबर या कोकोनट चटनी के साथ में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी,दही, पानी और नमक को डालकर विस्क की सहायता से अच्छे से मिक्स कीजिए और ढककर 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
- 2
- 3
10 मिनट बाद सूजी अच्छे से फूल जाएगी। घोल को एक बार चेक करिए अगर घोल गाढ़ा नजर आता है तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर लीजिए। ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला ना हो
- 4
इटली स्ट्रीमर में 1+1/2 गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिए और इडली के सांचे पर थोड़ा -थोड़ा तेल लगा कर अच्छे से गिरीस कर लीजिए।
- 5
इटली के घोल में बेकिंग पाउडर डालकर कुछ सेकेंड के लिए विस्क की सहायता से अच्छे से फैंटिए। मोल्ड में इडली का बैटर डालकर स्ट्रीमर में रख दीजिए।
- 6
मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक इडली को स्टीम कीजिए।अब स्ट्रीमर का ढक्कन हटाकर इडली मोल्ड को बाहर निकाल कर ठंडा होने दीजिये। ठंडा होने पर इडली को चम्मच की सहायता से डिमोल्ड कर लीजिए
- 7
स्पंजी और बहुत ही नरम रवा इडली को सांबर के साथ,नारियल की चटनी के साथ सर्व कीजिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (7)