सहजन आलू की लाजीज सब्जी (sahjan aloo ki lajiz sabzi recipe in Hindi)

सहजन आलू की लाजीज सब्जी (sahjan aloo ki lajiz sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सहजन को डंडे को अपने हाथ की उंगली के साइज काट लेंगे और उसे एक चक्कू की मदद से ऊपर का छिलका हल्की-हल्की निकाल लेंगे और फ्रेश पानी से धोकर रख लेंगे उसी प्रकार आलू को भी छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धोकर रख लेंगे और टमाटर को भी काटकर रख लेंगे
- 2
अब गैस पर कढ़ाई को गर्म करेंगे और उसमें सरसों तेल डालकर गर्म करेंगे तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें सरसों के दाने डालेंगे सरसों के दाने हल्की तड़क जाए तब उसमें सहजन के कटी हुई डंडे को डालेंगे और एक बड़ी कल चल की मदद से चलाते हुए धीरे-धीरे फ्राई कर लेंगे जब सहजन हल्की फ्राई हो जाए तब उसमें कटी हुई आलू को भी डालकर चलाते हुए फ्राई करेंगे...
- 3
जब सहजन और आलू अच्छे से फ्राई हो जाए तब उसमें स्वाद अनुसार नमक डालेंगे और ऊपर से सारे मसाले को ही डालेंगे जैसे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,लहसुन का पेस्ट अदरक का पेस्ट,सरसों का पाउडर, गरम मसाला पाउडर इन सभी को मिक्स करके उस कड़ाही में डाल देंगे और धीमी धीमी आंच पर चलाते हुए मसाले को भूनेंगे साथ में कटे हुए टमाटर को भी डालकर चलाते हुए भूनेंगे...
- 4
मसाला जब अच्छे से फ्राई हो जाए तब उसमे एक से दो गिलास पानी डालेंगे और एक बार चला कर एक ढक्कन से या बड़ी बर्तन से ढक कर करीब 10 या 15 मिनट तब तक पक्काएंगे... जब सब्जी तैयार हो जाए तब हम गैस को ऑफ कर देंगे तो फ्रेंड हमारा यह सहजन और आलू का सब्जी बन कर तैयार हो गया आशा करते हैं आप लौंग को भी यह सब्जी जरूर पसंद आएगी धन्यवाद....।
- 5
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)