केसर फिरनी(kesar firni recipe in hindi)

#WD
केसर फिरनी, जिसे समर्पित किया है मैंने अपनी ' माँ ' को, जो बेशक अब इस दुनिया मे नहीं हैं पर उनका प्यार किसी न किसी रूप मे हमेशा मेरे साथ है । फिरनी उन्हें बहुत पसंद थी और मैने भी उन्हीं से सीखी थी ।आप भी एक बार जरूर बना कर देखे, इसका लज़ीज, क्रीमी स्वाद आप नहीं भुला पायेंगे ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चावल को आधा घंटा के लिए भिगो कर रख देंगे ।फिर पानी निकाल कर चावल ग्राइंडर मे डाले, 1 कप दूध डालकर ग्राइंड कर लेंगे।
- 2
इतना ग्राइंड करेंगे कि हल्का दाना रह जाए ।पेस्ट नहीं बनाना है ।अब एक पैन मे 3 कप दूध डालकर गर्म करेंगे ।
- 3
एक उबाल आने पर लगातार चलाते हुए चावल का मिश्रण डाल देंगे ।जिससे गुठली ना बने ।अब केसर डाल कर हिलाते हुए तब तक पकाये जब तक चावल का दाना पारदर्शी न हो जाए ।
- 4
फिरनी भी गाढ़ी हो चुकी है ।अब चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे 2 मिनिट पकाए और चम्मच से गिराकर देखेंगे कि एकसार गिरे, न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा ।अब इलाइची पाउडर डाले,अच्छी तरह मिलाए ।
- 5
अब थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाए और गैस बन्द कर देंगे ।केसर फिरनी तैयार है ।
- 6
केसर, पिस्ता से गार्निश करे और सर्व कर दीजिए ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)