पत्ता गोभी मंचूरियन(patta gobhi manchurian recipe in hindi)

#np3
मैंने आज मजेदार पत्ता गोभी मंचूरियन बनाया। वैसे तो घर में बच्चे पत्ता गोभी नहीं खाते पर यह टेस्टी मंचूरियन बनाने के बाद फटाफट चट कर गए।😁
पत्ता गोभी मंचूरियन(patta gobhi manchurian recipe in hindi)
#np3
मैंने आज मजेदार पत्ता गोभी मंचूरियन बनाया। वैसे तो घर में बच्चे पत्ता गोभी नहीं खाते पर यह टेस्टी मंचूरियन बनाने के बाद फटाफट चट कर गए।😁
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में घिसा हुआ पत्ता गोभी, गाजर,अदरक,हरी मिर्च और हरा प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिला लें ।कॉर्न फ्लोर और मैदा भी डाल दें ।व्हाइट पेपर भी डाल दें ।स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें ।हाथों पर तेल लगाकर गोले बना ले।
- 2
कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म कर ले और मंचूरियन को तल लें।मिश्रण को हमें तुरंत ही बना कर फ्राई करना है ।नहीं तो पत्ता गोभी पानी छोड़ने लग जाएगा और मिश्रण काफी गीला हो जाएगा ।फिर हमें मंचूरियन बनाने में बहुत दिक्कत आएगी ।इसीलिए फटाफट गोले बनाए और सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।
- 3
अब कढाई में दो चम्मच रिफाइंड ऑयल डाले ।गर्म होने पर घिसा हुआ अदरक,लहसुन डालें । 1 मिनट भूनें।अब मोटे टुकड़ों में कटा प्याज,शिमला मिर्च, हरा प्याज़ डाल दे। बस 1 मिनट भूनें। साथ ही सारा सॉस और मंचूरियन मसाला भी डाल दें।
- 4
अच्छी तरह मिला लें ।एक चम्मच कॉर्नफ्लोर में आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। और यह घोल भी डाल दें। आवश्यकतानुसार पानी भी डाल दें ।अच्छी तरह उबाल आने पर गैस बंद कर दें ।गैस बंद करने के बाद ही मंचूरियन बॉल डालें।
- 5
अच्छी तरह मिला लें। हरे प्याज़ और सफेद तिल के साथ सजाकर गरमागरम परोसें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (23)