बेसन की पापड़ी (besan ki papdi recipe in hindi)

#holispecial
#np4
बेसन की पापड़ी मैं बहुत ही आसान तरीक़े से बनाती हूँ ,चाहे होली हो या दिवाली हो हम बेसन की पापड़ी ज़रूर बनाते है तो अभी होली के अवसर पे बनायी ,बहुत ही अच्छी बनी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन लिया उसमें नमक, मिर्च, गरम मसाला,सूखा पुदीना, लहसुन पेस्ट डाले ।
- 2
सबको मिलाए अब मोयनका घी या तेल डाले जो आपको सही लगे वो डाले मैंने यहाँ घी लिया है,आप अपने हिसाब से मिलाए।अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते रहे ओर अच्छे से मलते रहे।
- 3
सबको अच्छे से गूँथ ले थोड़ा नरम रखना है अब इसको उँगलियो से दबाके थोड़ा पानी डालते धक कर आधे एक घंटे रख दे।
- 4
एक घंटे बाद खोला तो पूरा पानी सोक लिया अब मैंने इसको हमाम दस्ते के बच्चे से कूटा है इससे ये और सॉफ़्ट होजाता है, आप इसकी बेलन से भी कर सकते है।अब सबको अच्छे से गूँथ लिया ।
- 5
अब छोटे छोटे लोए बनके एकदम पतला बेल लिया, फ़ोर्क से होल करे ताकि फुले ना ।
- 6
अब इनको 4-5 घंटे सुखाया फिर तेल में एक एक करके तल लिए पापड़ जैसे मीडीयम फ़्लेम पे ताकि जले नहीं। तैयार है बहुत ही स्वादिष्ठ बेसन पापड़ी ।होली पे खाए और सबको खिलाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)