बैंगन की महाराष्ट्रीयन सब्जी (bangam ki maharastrian sabzi recipe in Hindi)

बैंगन की महाराष्ट्रीयन सब्जी (bangam ki maharastrian sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हैं दोस्तों, में डिंपल चतवानी आपका मेरी रेसीपी मे दिल से स्वागत करतीं हु ।वैसे में महाराष्ट्र के नागपुर से हु तो चलिए फिर आज हम लौंग महाराष्ट्रीयन चटाकेदार बैंगन की सब्जी बनाते हैं जो कि यहां बहोत ही पसंदीदा डिश है
- 2
बैंगन को अच्छे से धो कर थोड़ा मोटा मोटा काट लें ।बैंगन की डंखल थोङी सी रहने दें ।
- 3
हरी मिर्ची, लहसुन और अदरक मिक्सी में पेस्ट कर ले ।
- 4
कढाई में तेल गरम कर ले औरराई, जीरा डाले बाद में पेस्ट डाले । थोड़ा सेंक जाएँ तो सब मसाले और बारीक कटा हुआ धनिया डाल दे ।और थोड़ा सेंक ले ।
- 5
अब उसमें बैंगन और नमक डाल कर धीमी आंच पर ढक कर पकने दें ।उपर ढक्कन में पानी रखे जरूरत पड़ने पर गरम पानी सब्जी में डाले । यह सब्जी में रस्सा कम ही होता है । तो लीजिए तैयार हो गईं बैंगन की महाराष्ट्रीय सब्जी
- 6
रेसीपी पूरी पढने के लिए धन्यवाद घर में रहिए सुरक्षित रहिए ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)