चिली पोटैटो (chilli potato recipe in hindi)

चिली पोटैटो (chilli potato recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छील कर लम्बे पतले टुकड़ो में काट लेंगे।
- 2
अब कटे आलू को 3 से 4 बार पानी से अच्छी तरह धो कर उबलते पानी मे डाल देंगे। 1/2 छोटीचम्मचनमक डालकर 2 मिनट मीडियम आंच पर उबाल लेंगे। अब चलनी से पानी निकाल कर आलू को ठंडा कर लेंगे। अब 1 बाउल में आलू, 2चम्मचकॉर्न फ्लोर,ओर 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर सबको मिक्स कर लेंगे।
- 3
गैस पर कड़ाही रख कर तेल गरम कर लेंगे। आलू डालकर चित्र के अनुसार हाफ फ्राई कर ठंडा कर लेंगे।
- 4
फिर इसी गरम तेल में फिर से तले आलू डालकर गुलाबी तल लेंगे।
- 5
अब एक दूसरी कड़ाही गैस पर रखेंगे। 1 बड़ीचम्मचतेल डालेंगे। लहशुन,हरी मिर्च डालेंगे। 30 सेकंड बाद प्याज़ और शिमला मिर्च भी डाल देंगे। 2 मिनट भून कर सारे सॉस डाल देंगे।
- 6
अब 1चम्मचकॉर्न फ्लोर को 1/4 कप पानी मे घोल कर कड़ाही में डाल देंगे। नमक,काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स डाल देंगे। सबको मिक्स कर गरम तले आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर गैस बंद कर देंगे।
- 7
आपके स्पाइसी चिली पोटैटो तैयार है।एन्जॉय करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (4)