बिना प्याज़ के चटपटे छोले भटूरे(bina pyaz k chatpate chole bhature recipe in hindi)

बिना प्याज़ के चटपटे छोले भटूरे(bina pyaz k chatpate chole bhature recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक रात पहले सफेद छोले को भिगो कर रख दें और सुबह उठकर नमक स्वादानुसार डाल कर उबाल लें।
- 2
अब एक पेन में रिफाइंड ऑयल डालें और फिर गर्म होने पर उसमें जीरा हींग तेजपत्ता लौंग मोटी इलायची साबूत मिर्च डाल दें और अच्छी से भून लें और फिर उसमें सारे मसाले धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर अमचूर पाउडरMDH का चना मसाला कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाये और अच्छी तरह से भून लें।
- 3
फिर इस तड़के को उबाल हुए छोले में डाल दें और १५ मिनट तक ढक कर अच्छी तरह से पकने दें लीजिए आपके चटपटे छोले तैयार हैं।
- 4
अब भटूरे के लिए मैदा सूजी एक परात में ले और उसमें दही नमक स्वादानुसार एक चम्मच चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर कर गूंथ लें और २;३ घंटे के लिए ढक कर रख दें।
- 5
२घंटे के बाद हथेली पर रिफाइंड ऑयल लगा कर अच्छी तरह से गूंथ लें और फिर लोई बनाकर रख लें और फिर कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालें और जब गर्म हो जाए तब भटूरे बेल कर तल लें और लीजिए आपके गरम गरम भटूरे तैयार है
- 6
अब गरम गरम छोले के साथ गरम गरम भटूरे परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स