कच्चे आम की लौंजी (Kachhe aam ki launji recipe in hindi)

#sh #kmt #aam #mango #kairi #rawmango खट्टी मीठी तीखी मजेदार कैरी की लौंजी बहुत ही चटपटी और स्वाद लगती है। गर्मी के मौसम में जब मार्केट में कैरी आती है, तब लगभग सबके घर में यह बनती है। सबकी रेसीपी अलग अलग होती है। हमारे घर में यह कैसी बनती है, वो रेसिपी में आपके साथ शेयर कर रही है, आप भी जरूर आजमाएं।

कुकिंग निर्देश
- 1
कैरी को धोकर, छिलका उतार लें।मनचाहे आकार में चौकोर या लम्बे टुकड़े में काट लें
- 2
सारे सूखे मसाले और गुड़ तैयार रखें।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें, राई जीरा और मेथी दाना डालकर चटकने दें। हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत कैरी के टुकड़े मिला दें। स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और ढककर 5 मिनट पकाएं।
- 4
गुड़ मिलाकर, पिघलने तक ढक्कन खोल कर पकाएं। आम की लौंजी तैयार है । रोटी पूरी पराठा या चावल के साथ बहुत मस्त लगती है। आनंद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)