चिली पनीर सिजलर (chilli paneer sizzler recipe in Hindi)

चिली पनीर सिजलर (chilli paneer sizzler recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
फ्राइड राइस
सबसे पहले पैन में तेल गरम करके शिमला मिर्च,
गाजर,बींस और कॉर्न डालकर तेज आँच पर 2-3
मिनट तक पकायेंगे। - 2
- 3
अब इसमें सिरका, नमक, काली मिर्च पाउडर, चीनी
और सोया सॉस डालकर तेज आँच पर चम्मच से 1
मिनट तक पकायेंगे। अब उबले हुए चावल और हरे
प्याज के पत्ते डालकर तेज आँच पर 2-3 मिनट तक
पकायेंगे। - 4
फ्राइड राइस तैयार है।अब फ्राइड राइस को एक
तरफ रख देंगे। - 5
चिली पनीर
सबसे पहले पनीर के स्लाइस काटकर कॉर्नफ्लोर में
अच्छे से लपेटकर प्लेट में निकाल लेंगे। - 6
- 7
अब एक पैन में तेल गरम करके मध्यम आंच पर
पनीर को सुनहरा होने तक तलकर प्लेट में निकाल
लेंगे। - 8
- 9
अब पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करके
लहसुन,अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आँच
पर 1-2 मिनट तक पकायेंगे। - 10
अब शिमला मिर्च और प्याज़ डालकर तेज आँच
पर 1- 2 मिनट तक पकायेंगे। - 11
अब सोया सॉस, टमाटर सॉस,चीनी, सिरका और
नमक डालकर धीमी आँच पर 1-2 मिनट तक
पकायेंगे। अब एक कप पानी डालकर उबाल
आने तक पकायेंगे। - 12
अब एक बाउल में (2 बड़े चम्मच और 1 बड़ा
चम्मच ) कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर लगातार
चलाते हुये पकायेंगे। - 13
अब तले हुए पनीर और हरे प्याज़ डालकर
मिलायेंगे।गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार
है। - 14
भूनी सब्जियां
अब एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करके गाजर,
बींस, ब्रोकोली,लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च,
पीली शिमला मिर्च, काली मिर्च, लहसुन, अदरक
और नमक तेज आँच पर 4-5 मिनट तक पकायेंगे।
अब एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिलायेंगे। - 15
- 16
अब सिजलर तवा को अच्छे से गरम करके एक
तरफ फ्राइड राइस, दूसरी तरफ भूनी सब्जियां
रखेंगे। एक तरफ फ्रेंच फ्राइज़ और ऊपर से चिली
पनीर रखेंगे।अब ऊपर से चिली पनीर की ग्रेवी डालेंगे। - 17
- 18
चिली पनीर सिजलर तैयार है।
- 19
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














































कमैंट्स (2)