ज़ीरा कुकीज़ (Jeera cookies recipe in hindi)

ज़ीरा कुकीज़ (Jeera cookies recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मक्खन मे शक्कर को डालकर अच्छे से चम्मच या व्हिस्कर से फेंट लें।
- 2
अब इसमें आटा, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाए फिर ज़ीरा डाले और हल्के हाथोँ से आटे जैसा गूँथ लें।
- 3
अब आटे से छोटे छोटे भाग लेकर कुकीज़ का आकार दे दें। मैंने इन कुकीज़ पर व्हिस्कर की सहायता से डिज़ाइन बनाई है। आप अपने मनपसंद की डिज़ाइन बना सकते हैं या प्लेन कुकीज़ भी बना सकते हैं।
- 4
इन कुकीज़ को बेकिंग ट्रे पर रख लें फिर प्री हीटेड अवन मे लोवर रैक ट्रे को रखे। अब कन्वेक्शन मोड मे 180° पर 20 मिनट के लिए कुकीज़ को बेक करेंगे।
- 5
20 मिनट के बाद अवन को बंद कर दें और ट्रे को बाहर निकाल लें। अब कुकीज़ को आधे घंटे रूम टेम्परेचर पर ठण्डा होने दें।
- 6
तो लीजिए स्वादिष्ट ज़ीरा कुकीज़ बनकर तैयार हैं। ये कुकीज़ चाय के साथ बहुत बढ़िया लगती हैं। बच्चे और बड़े सभी ज़ीरा कुकीज़ को पसंद आती हैं। ये कुकीज़ आटे से बनी हैं जिसके कारण ये हेल्दी भी होती हैं। इन्हे किसी एयर टाइट कंटेनर मे स्टोर कर के रखे।
- 7
नोट -1)आप इसमें मक्खन की जगह घी या बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (10)