मंचूरियन लॉलीपॉप विद चॉप्सी बास्केट (manchurian lollipop with chopsuey basket recipe in Hindi)

मंचूरियन लॉलीपॉप विद चॉप्सी बास्केट (manchurian lollipop with chopsuey basket recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
नूडल्स को उबालकर ठंडे पानी से धो लेंगे, कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर चढ़ाएंगे, अब चाय की स्टील वाली छलनी में नूडल्स की एकलेयर लगाएंगे, उसके ऊपर उसी साइज की कोई कटोरी या दूसरी छलनी रखकर हल्का दबाव कर के दोनों छलनीयों को एक साथ पकड़ कर गर्म कढ़ाई में छलनी का आगे का भाग डाल देंगे।
- 2
जब छननियों के बीच का नूडल्स वाला पार्ट हल्का सुनहरा दिखने लगे तब चलनी को कड़ाई से निकालकर तैयार नूडल्स की कटोरी को चलनी से बाहर निकाल लेंगे। इसी तरह सारी नूडल्स की बास्केट तैयार कर लेंगे हमारी चौकसी बास्केट बनकर तैयार हैं।
- 3
मंचूरियन लॉलीपॉप बनाने के लिए सभी सब्जियों को एक बाउल में डालेंगे। चिली सॉस टमाटर सॉस सोया सॉस लहसुन अदरक का पेस्ट नमक काली मिर्च आरारोट मैदा डालकर अच्छे से सभी चीजों को मिक्स करेंगे
- 4
पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सब्जियों का अपना पानी मिक्स करने के लिए काफी है
- 5
तैयार पेस्ट से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर आइसक्रीम स्टिक में लॉलीपॉप के शेप में लपेट देंगे, स्टिक के खाली पार्ट को पकड़कर गरम कढ़ाई में चारों तरफ डाल देंगे, जब स्टिक के मंचूरियन बॉल्स गोल्डन एंड क्रिस्पी हो जाएंगे तब उन्हें कड़ाई से निकाल लेंगे। हमारी मंचूरियन लॉलीपॉप बनकर तैयार है।
- 6
सॉस बनाने के लिए कढ़ाई में एक चम्मच ऑयल डालेंगे, कटी हुई अदरक लहसुन हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज डालकर 1 मिनट धीमी आंच पर भून कर एक कप पानी डालेंगे, टोमेटो सॉस चिली सॉस सोया सॉस काली मिर्च पाउडर नमक और आरारोट आधा कप पानी में घोलकर डाल देंगे। 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर सॉस को पकाकर गैस बंद कर देंगे हमारा सॉस बनकर तैयार है
- 7
गरमा गरम मंचूरियन लॉलीपॉप को चॉप्सी बास्केट व सॉस के साथ सर्व करें और इंजॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (12)