चीज़ी मसाला फ्रैंच फ्राइज़(cheezy masala french fries recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम अपने आलू को अच्छे से धो करके छील लेंगे। फिर हम उन्हें फ्रेंच फ्राइज के आकार में काटेंगे लंबा-लंबा। अगर आपके पास मेरे जैसे फ्रेंच फ्राइज बनाने वाली मशीन है तो आलू को सीधा उस मशीन में डालें तो फ्रेंच फ्राइज़ के आकार के आलू कट जाएंगे।
- 2
आप जो आलू कटे हैं उनको फिर से धोएंगे। अब हम एक कटोरी में स्वाद अनुसार नमक, मिर्ची और गरम मसाला डालकर उसको मिक्स करेंगे।
- 3
अब हम इस बनाए हुए मसाले को आलू के फ्रेंच फ्राइज़ के ऊपर छिड़ककर उसमें अच्छे से रचा देंगे।
- 4
एक कढ़ाई में रिफाइंड या तेल लेकर के उसको तेज आंच पर गरम कर ले। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए उसमें थोड़े-थोड़े करकर फ्रेंच फ्राइज के टुकड़े डालें।
- 5
मध्यम आंच पर प्राइस को पकाएं और फिर एक प्लेट में निकाल ले। उसके बाद इसी प्रोसेस से सारे फ्रेंच फ्राइज़ को तले।
- 6
अब फ्रेंच फ्राइज को हल्का ठंडा होने दें। एकदम से कुछ भी ना करें हाथ जल सकते हैं।
- 7
अब फ्रेंच फ्राइज के ऊपर चंकी चाट मसाला डालें स्वादानुसार। अब एक सुंदर सा बोल ले करके उनको उसमें फिट करें।
- 8
अच्छे से फ्रेंच फ्राइज को बोल में डालने के बाद उसके ऊपर मेयोनेज़ सॉस को छोड़के। मेयोनेज़ डालने के बाद उसके ऊपर अपनी पसंद से या तो ओरिगैनो या चिली फ्लेक्सचड़के।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स