ग्रिल्ड मैंगो विद आइसक्रीम (Griiled Mango with Icecream recipe in hindi)

#box
#c
#quickneasy #summer #cooldessert #icecreamlovers #mangolovers #limeandmint
आज मैं एक ऐसी आइसक्रीम की रेसिपी लाई हूं जिसके एक चम्मच में ही आपको कई तरह के फ्लेवर्स का जायका मिलेगा। इसमें मैने सिंपल सी वनीला आइस क्रीम को ग्रिल्ड मैंगोज, नारियल पाउडर और लाइम और मिंट सिरप के साथ सर्व किया है। आप चाहे तो इसे कोकोनट आइसक्रीम के साथ भी एंजॉय कर सकते है। अगर आपको आम और पुदीना पसंद है तो आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें आप भी इसके दीवाने हो जायेंगे।अगर वनीला आइसक्रीम पहले से तैयार है तो ये रेसिपी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। वनीला आइसक्रीम की रेसिपी के लिए लिंक 👇
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15131340-%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%87%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AE-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-vanilla-ice-cream-angur-crush-ke-sath-recipe-in-hindi?invite_token=kFHktiKMg96PhAe35qK9PJvN&shared_at=1623835173

कुकिंग निर्देश
- 1
- 2
सबसे पहले लाइम और मिंट सिरप के लिए चीनी और पानी को मिलाकर पकाएंगे जब तक की चीनी पूरी तरह पिघल जाए। अब इस सिरप को ठंडा होने देंगे (ठंडा करने के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं।)
- 3
जब तक सिरप ठंडा हो रहा है तब तक हम ग्रिल्ड मैंगो तैयार कर लेंगे। ग्रिलिंग के लिए हम जो आम लेंगे वो थोड़े टाइट होने चाहिए। अब हम आम के लंबे और थोड़े मोटे वेजेज (फांक) काट लेंगे। छिलका नही हटाना है।
- 4
अब आम की फांकों को तेल से अच्छी तरह हर साइड से ब्रश करेंगे।
- 5
अब एक ग्रिलिंग पैन या ग्रिल सैंडविच मेकर को मीडियम टू हाई फ्लेम पर गर्म करेंगे और आम की सारी वेजेज(फांक) को इसपर रखेंगे।
- 6
एक साइड ग्रिल मार्क्स आ जाए तो पलट कर दूसरी तरफ से भी ग्रिल करेंगे। जब ये ग्रिल्ड वेजेज थोड़े ठंडे जो जाए तो इनके छिलके हटा देंगे।
- 7
अब हम शुगर सिरप और वनीला आइस क्रीम दोनो को फ्रिज से निकाल लेंगे और शुगर सिरप में पुदीना के पत्ते और लाइम जेस्ट दोनो मिलाकर मिक्सी में पीस लेंगे।
- 8
ताकि पुदीना के पत्ते बिलकुल अच्छी तरह चाप ना हो जाए। अब अगर जरूरत हो तो इसे छान लीजिए।और तैयार है आपका लाइम और मिंट सिरप तैयार है।
- 9
अब सर्व करने के लिए एक गिलास या आइस कप या कोई बाउल लेंगे उसमे सबसे पहले 2 से 3 छोटा चम्मचलाइम एंड मिंट सिरप डालेंगे उसके ऊपर 1 या 2 स्कूप आइसक्रीम डालकर उसपर नारियल पाउडर(डेसिकेटेड कोकोनट) डालकर 2 से 3 फांक ग्रिल्ड आम की रखेंगे पुदीने के पत्ते से सजाकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)