मलाई कोफ्ते (malai kofte recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबाल ले उसको छीलकर कद्दूकस कर लें पनीर को भी कद्दूकस कर लें अब इस मिश्रण में थोड़ा जीरा,थोड़ी सी लाल मिर्च,एक हरी कटी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक डाल दे। और अच्छी तरह इस को मिक्स कर दें।
- 2
अब हाथ पर थोड़ा मैदा लगाएं आलू पनीर के मिश्रण के पेडे जैसे बनाकर उसमें कटी हुई काजू किशमिश को भर
दे और उसका कोफ्ते का आकार दे। इसी तरह सारे कोफ्ते तैयार कर ले। - 3
सारे कोफ्ते इस तरह बना ले।
- 4
अब कढ़ाई मे कुकिंग ऑयल डालें कोफ्ते डालते समय ऑयल का तापमान तेज होना चाहिए कोफ्ते डालें उसके बाद तापमान को धीमा कर दीजिए गुलाबी होने तक भून लीजिए।
- 5
सारे कोफ्ते बन गए। कुल 12 कोफ्ते बने।
- 6
अब बारी है कोफ्ते की ग्रेवी बनाने की। ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई या किसी बर्तन में एक चम्मच बटर एक चम्मच देसी घी डालें। अब इसमें आधी चम्मच जीरा डाल दे जीरा पकने के बाद दालचीनी,तेजपत्ता, जावित्री, 4&5लौंग, 8 &9 काली मिर्च डाल दें। खड़े मसाले जब गुलाबी हो जाए तो 4&5 काजू दो चम्मच मूंगफली दाने एक चम्मच तरबूज के बीज डाल दे इनको भी गुलाबी होने तक होंगे अब एक चम्मच पिसी हुई अदरक डाल दें। अभी एक चम्मच पिसी हुई अदरक डाल दें अब एक चम्मच पिसी हुई अदरक डाल दे अच्छे से भून ले।
- 7
मसालों को हल्का भूनना है जलाना नहीं है।
- 8
खड़े मसाले भूनने के बाद इसमें एक कटोरी पिसी हुई टमाटर डाले दे। आपके पास पिसी टमाटर नहीं है तो एक कटोरी खड़े टमाटर काट के डाल सकते हैं। सारे मसाले और टमाटर को अच्छे से पका लें। 5 मिनट अच्छे से पकाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें।
- 9
कोफ्ता ग्रेवी ठंडी हो गई हो तो मिक्सर जार में डालकर स्मूथ सा पीस लें। और एक छन्नी लगाकर छान ले। यदि छन्नी के ऊपर जो ग्रेवी कम पिसी हो उसको दोबारा पीस लें।
- 10
अब किसी बर्तन में पिसी हुई ग्रेवी डालकर पकाने के लिए रख दें। यदि ग्रेवी बहुत गाढी है तो आप अपने अनुसार पानी मिला सकते हैं फिर अच्छे से खोला ले। अब इसमें ३&४चम्मच अमूल् बटर डालें आपके पास क्रीम नहीं है तो आप अपने घर की दूध की मलाई को अच्छे से फेंट लें और डाल कर पका लें।
- 11
अब सर्विसिंग प्लेट में कोफ्ते रखें । और पक्की हुई ग्रेवी को ऊपर से डाल ले। गार्डन इसके लिए थोड़ी सी क्रीम ऊपर से डाल दे। यदि धनिया की पत्ती हो तो उसे भी गाने इसके लिए डाल सकते हैं। मलाई कोफ्ते बनकर तैयार है।
- 12
आपको मेरी मलाई कोफ्ते की रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर से बतलाइए गा ।आपको मलाई कोफ्ता की रेसिपी समझ में ना आए तो मेरे यूट्यूब चैनल मां अंबे रसोई पर पूरी रेसिपी देख सकते हैं। और मेरे चैनल को सब्सक्राइब करना मत भूलिए गा। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स