पकौड़ा कढ़ी चावल (Pakoda kadhi chawal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी चावल बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को ले और उन्हें छील ले। अब चाकू की मदद से आलू को चार टुकड़ो में काट ले। टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस कर रख ले।
एक कढ़ाई ले उसमे थोड़ा सा तेल गरम कर के बेसन अच्छे से भून ले। बेसन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दे।
इतना करने के बाद एक कुकर ले उसमे थोड़ा तेल डालकर गैस पर रखे। अब उसमे हींग और जीरा डालकर भुने इस मिश्रण में हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करे।
इस मसाले को भुनने के बाद उसमे टमाटर वाला मिश्रण डाले और उसे भी भुने। - 2
इस मिश्रण में हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करे।
इस मसाले को भुनने के बाद उसमे टमाटर वाला मिश्रण डाले और उसे भी भुने। इस मिश्रण में भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च और कटे हुए आलू डालकर भुने।
2 मिनट भुनने के बाद इसमें पानी और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे। सीटी आने का इंतज़ार करे। कुछ देर बाद गैस बंद कर दे। प्रेशर निकलने के बाद कढ़ी को बाउल में निकाले ऊपर से गरम मसाला डाले। - 3
इतना करने के बाद चावल को ले और कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दे। कुछ देर बाद चावल को ले कुकर में डाले साथ ही पानी डाले और गैस पर रख दे। एक सीटी आने पर गैस को बंद कर दे।
प्रेशर निकलने का इंतज़ार करे। प्रेशर निकलने पर चावल को बाउल में निकाल ले। आपके स्वादिष्ट और लाजवाब कढ़ी चावल तैयार है इन्हे प्लेट और बाउल में निकाले और गरम गरम सभी को सर्वे करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (2)