मलाई कोफ्ता (malai kofta recipe in Hindi)

#KP
रेस्टोरेंट जैसे मलाई कोफ्ता बड़े आसानी से घर पर बनाएं
मलाई कोफ्ता (malai kofta recipe in Hindi)
#KP
रेस्टोरेंट जैसे मलाई कोफ्ता बड़े आसानी से घर पर बनाएं
कुकिंग निर्देश
- 1
कोफ्ते के लिए पनीर और उबले आलू को एक साथ मैश कर लें।
कटा हरा धनिया, अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, कॉर्नफ्लोर, नमक और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें।
इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर गोल या तिरछे गोले बना ले। - 2
तेल गरम करें और तेज आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। एक तरफ रख दें।
- 3
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें साबुत काली मिर्च, एक बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, एक चम्मच कसूरी मेथी, दो तेज पत्ते और दो साबुत लाल मिर्च डाल के उसे भुन ले। अब कटा हुआ प्याज़ डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
हरी मिर्च डालकर भूनें। कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें और एक और 3 मिनट के लिए पकाएँ।
हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें
हल्का टॉस करें और कटे टमाटर डालें।
अब नमक और काजू डालकर 5-7 मिनट तक और पकाएं।
2.5कप पानी डालें और टमाटर के गलने तक ढक दें। - 4
अब एक ब्लेंडर का उपयोग करके इसे एक अच्छी प्यूरी में पीस लें
- 5
एक पैन में निकाल लें।
एक उबाल आने दें और कसूरी मेथी पाउडर, और स्वादानुसार नमक डालें।
अगर करी ज्यादा गाढ़ी लगे तो पानी मिला सकते हैं.
क्रीम डालें और अच्छे से मिला ले। अब हमारी ग्रेवी रेडी है। - 6
कोफ्ते को बाउल में निकालिये और ऊपर से गरमा गरम ग्रेवी डालिये और परोसिये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- छोटू चोकोलेट केक इन अप्पे मेकर (chotu chocolate cake in appe maker recipe in Hindi)
- केले के कबाब (kele ke kabab recipe in Hindi)
- नारियल मूंगफली की चटनी (nariyal moong Fali ki chutney recipe in Hindi)
- ब्राउन चीकू की बर्फी(Brown chikoo barfi recipe in hindi)
- सैंडविच पकोड़ा (Sandwich Pakora Recipe In Hindi)














कमैंट्स