चावल खीर (chawal kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धो लें 3 से 4 बार पानी बदल कर धो दें अब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर चावल छोड़ दें आधे घंटे बाद इसे छलनी में छानने और 10मिनट छोड़ दें 10 मिनट बाद चावल को हाथों से हल्का क्रश कर दे
- 2
अब दूध में उबाल आने पर भीगे हुए चावल लीजिए और दूध में डालकर मिला दीजिए और हर 1 मिनिट में चलाते 10 मिनिट पका लीजिए
- 3
10 मिनिट बाद चावल हल्का पक जाएंगे इसमें मेवे किशमिश, कटे हुए काजू- बादाम डाल दीजिए खीर को हर मिनिट में चलाते हुए पकाइए अब 10 मिनिट बाद, खीर के गाढ़े होने पर इसमेंइलायची पाउडर डाल दीजिए इन्हें खीर में अच्छे से मिला दीजिए और खीर को 4 से 5 मिनिट और पका लीजिए
- 4
खीर को गाढ़ा होने पर, खीर को गिराकर देखे अगर चावल और दूध साथ में गिर रहे है खीर तैयार है खीर में चीनी डाल दीजिए और खीर को चलाते हुए 1 से 2 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए चीनी के घुलते ही, खीर बनकर तैयार है
- 5
खीर को गरमागरम या ठंडा जैसे चाहे परोस सकते हैं खीर को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर 1 से 2 दिन तक खा सकते है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (2)