फुल्के रोटी (fulke roti recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में आटा ले अब तेल डाल दे और गर्म पानी की मदद से आटा मुलायम और सॉफ्ट गूथ लें
- 2
और आटे को गीले कपड़े से ढक कर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें (आटा को रेस्ट देने के लिए देने से फुलके सॉफ्ट बनते हैं)
- 3
20 मिनट में बाद आटा को फिर से 1 से 2 मिनट के लिए मसाला लें अब आटे से छोटे-छोटे लोई बना ले आटा लगा कर ले बेल लें रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें ज्यादा अधिक जोर न लगाएं नहीं तो रोटी कहीं से मोटी और कहीं से पतली हो जायेगी और सही से फूलेगी भी नहीं
- 4
बेली गई गोल रोटी को गर्म तवे पर डाले निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर रोटी की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है अब रोटी को पलटिये दूसरी सतह को ब्राउन चित्ती आने तक सेके
- 5
तवे पर रोटी को सेकने के लिए दूसरी सतह पर चित्ती आने के बाद रोटी को पलटिये और किसी कपड़े या फिर चमचे को फिराकर रोटी तवे पर ही शेक लें या
- 6
गैस पर सेकने के लिए तवे से चपाती उतारे और पहले चित्ती वाली सतह को सीधे आग पर चिमटे की मदद से घुमाते हुए थोड़ा और गहरी चित्ती होने तक सेके (इस बात का ध्यान रहे कि चित्ती ब्राउन ही रहे काली नहीं पड़नी चाहिये) रोटी को पलट कर दूसरी तरफ सेके रोटी को चिमटे से पकड़ कर चारों और घुमाते हुए हल्की ब्राउन चित्ती आने तक शेक लें रोटी पूरी तरह से फूल जाती है फूली हुई रोटी को कभी भी हाथ से न पकड़े इससे निकलने वाली भाप आपका हाथ भी जला सकती है इसी प्रकार सभी रोटियों को बनाकर तैयार करें रोटी तैयार है
- 7
अब रोटी पर घी लगाकर सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स