लौकी की बर्फी (lauki ki barfi recipe in Hindi)
#cwdm
यह बर्फी आप किसी भी त्योहार पर फलाहार के रूप में बना सकते है। यह बर्फी बनाने में एकदम आसान है। आप जरूर बनाएगा और अपनी फैमिली के साथ इस स्वदिष्ट बर्फी का मजा लीजिए।
लौकी की बर्फी (lauki ki barfi recipe in Hindi)
#cwdm
यह बर्फी आप किसी भी त्योहार पर फलाहार के रूप में बना सकते है। यह बर्फी बनाने में एकदम आसान है। आप जरूर बनाएगा और अपनी फैमिली के साथ इस स्वदिष्ट बर्फी का मजा लीजिए।
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को पानी से धोकर अच्छे से सूखा लीजिए। लौकी को छीलकर लंबी लंबी काटकर बीज निकाल ले। लौकी को कद्दू कस कर ले।
- 2
एक कढ़ाई में घी डालिए और फिर कद्दू कस करी लौकी को डाल दीजिए । लौकी को ढक कर धीमी आंच पर ४-५ मिनट लौकी को पकने दीजिए।
- 3
थोड़ी देर में चमचे से चलाए जिससे लौकी नीचे कढ़ाई में न लगे। इसे फिर से ढक दीजिए। जब तक लौकी पक ना जाए चलाते रहिए। अब इसमें दूध एड कर दीजिए।
- 4
इसी बीचइलायची पाउडर डाले और आप कटे हुए ड्राई फ्रूटस भी एड कर सकते है।
- 5
७-८ मिनट पकने के बाद इसमें चीनी मिला दीजिए। गैस को धीमी रखे और बीच बीच में चलाते रहे । धीरे धीरे लौकी दूध के साथ पकने लग जायेगी और गाड़ा हो जायेगा मिक्सचर।
- 6
अब हलवे को चेक कीजिए। दूध को अच्छे से सूखा लीजिए जब तक की जमाने वाली कंसिस्टेंसी में न आ जाए।
- 7
अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर पके हुए मिक्सचर को एकसार करके बर्फी को जमने रख दीजिए।
- 8
सेट हो जाने के बाद बर्फी को मनपसंद आकार में काट लीजिए। दूध की जगह आप मावा भी ले सकते है २५० ग्राम। अब बर्फी का आनंद लीजिए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स