मसाला चाय(masala chai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दो कप पानी बर्तन में डालकर गर्म होने दे
- 2
जब पानी गर्म हो जाए तब इसमें अदरक को कूटकर पानी में डालें। अब इसे अच्छी तरह उबलने देना है ताकि अदरक का सारा रस चाय में मिल जाए। जब तक अदरक अच्छी तरह से नहीं उबलेंगी हम कोई भी सामग्री नहीं मिलाएंगे।
- 3
अदरक उबाल रही है तब तक हरी इलायची, दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को कूटकर पाउडर बना लें।
- 4
जब पानी में अदरक अच्छी तरह उबाल चुकी हो तब पानी में दो चम्मच चाय पत्ती मिला दें। फिर इसे अच्छी तरह मीडियम गैस पर उबलने दें। जब चाय पत्ती अपना कलर छोड़ दें, तब इसमें कुटा हुआ मसाला डालें।
- 5
अब मसाला मिलाने के बाद अच्छी तरह मसाला चाय को मीडियम आंच पर उबाले। अब इसमें एक कप दूध डालें और दो-तीन मिनट उबालें, ताकि चाय थोड़ी गाड़ी हो सके।
- 6
जब चाय का कलर कड़क आ जाए तब इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर उबालें। 1-2 मिनट उबालने के बाद चीनी अच्छी तरह घुल चुकी हो और चाय का कलर बढ़िया आ चुका हो तब गैस बंद कर दे।
- 7
आपकी मसाला चाय तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स