पत्ता गोभी मटर की सूखी सब्जी (patta gobi matar ki sukhi sabzi recipe in Hindi)

Pooja Jain @cook_32216308
पत्ता गोभी मटर की सूखी सब्जी (patta gobi matar ki sukhi sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बंद गोभी (पत्ता गोभी) की सूखी मसाला सब्जी बनाने के लिये पत्तागोभी को बारीक-बारीक काट कर धो लीजिये।प्याज को छीलकर पतले और लंबे लच्छों में काट लीजिये।
- 2
पेन में तेल गर्म कीजिये उसमें हींग जीरे को तड़काइये, तड़के में तेज पात के पत्ते और राई दाने के साथ हरी मिर्च को तेल छोड़ने तक भून लीजिये।
- 3
अब तड़के में प्याज, हल्दी, मिर्च, और पिसे धनिये को मिक्स कर दीजिये।तड़के के साथ प्याज़ को हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये।
- 4
भुनी हुई प्याज़ में मटर के दाने मिक्स कर चला लीजिये।
- 5
सब्जी पक जाने के बाद गैस बंद कर दीजिये।पेन का ढक्कन खोल कर बंद गोभी की सब्जी में ऊपर से गर्म मसाला छिड़क कर हल्के हाथ से मिला दीजिये।
आपकी स्वादिष्ट पत्ता गोभी मटर की सब्जी सर्व करने के लिये तैयार है, सर्विनग बाउल में निकालिए और रोटी (फुल्का) या पराठों के साथ परोसिए और खाइये……
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15691073





कमैंट्स