सरसों का साग और मक्का की रोटी (sarson ka saag aur makka ki roti recipe in Hindi)
Priyanka555 @Priyanka555
सरसों का साग और मक्का की रोटी (sarson ka saag aur makka ki roti recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साग को काट कर धो ले और साग में हरी मिर्च अदरक पानी और नमक डालकर उबालने के लिए रख दे ।
- 2
जब साग उबल जाए तो उसे ठंडा करके दरदरा पीस लें और इसमें एक कटोरी मक्का का आटा डालकर घोट लें
- 3
कुकर में देसी घी हींग और जीरा डाले अब पिसा हुआ साग डाल कर हल्दी और मिर्च डाल दे थोड़ी देर लगभग 15 मिनट पकाएं साग तैयार है
- 4
अब एक बर्तन में मक्का का आटा ले और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूथे
- 5
अब आटे की लोई बना ले और लोई को चकले पर रखकर हाथों से थपकते हुए रोटी की तरह फैलाएं
- 6
गरम तवे पर डालें और दोनों तरफ सेंक ले अब रोटी को आच पर घूमाते हुए सेंक ले और घी लगाकर सरसों के साग के साथ परोसे
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Sarson Ka Saag and Makki Ki Roti
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15724111



कमैंट्स