थिक और क्रीमी टोमेटो सूप (thick aur creamy tomato soup recipe in Hindi)

Gunjan Gupta @gunjankitchenqueen
थिक और क्रीमी टोमेटो सूप (thick aur creamy tomato soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में तेल गर्म कर ले फिर उसमें लहसुन अदरक काली मिर्च और तेज पत्ता डालकर 1 मिनट के लिए भूल ले फिर उसमें प्याज़ डाल दें और प्याज़ को पारदर्शी होने तक भून लें
- 2
उसके बाद टमाटर धनिया नमक चीनी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर टमाटर को गलने तक पका लें फिर उसमें गर्म पानी डाल दें और 8 से 10 मिनट तक पका लें
- 3
जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो तेजपत्ता निकालकर मिक्सी जार में ड़ालकर प्यूरी बना ले फिर उसको चलनी से छान लें
- 4
फिर एक कढ़ाई में वन टीस्पून बटर डालकर गर्म करें और उसमें टोमेटो सूप,टोमेटो सॉस काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से उबाल लें
- 5
तैयार गरमा गरम टमाटर सूप को क्रीम से गार्निश करके सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15745386













कमैंट्स (14)