चिनइस भेल (chinese bhel recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नमक और तेल के साथ पानी को उबाल लें।पानी उबलने पर नूडल्स डाले।नूडल्स को ८० % तक ही पकाए।फिर स्ट्रेन कर के।ऊपर से ठंडा पानी डाले ताकि नूडल्स की पकने की प्रोसेस बंध हो जाए।
- 2
तेल गरम करे।जितने नूडल्स तेल में डालने है उतने नूडल्स को कॉर्न फ्लोर से कोट करे।गरम तेल में सुनहरा होने तक तल ले।ऐसे ही सारे नूडल्स तलके तैयार करे।मूंगफली को भी तल के तैयार करे।तैयार नूडल्स और मूंगफली की एक मिक्सिंग बाउल में लेकर मिक्स कर ले।
- 3
तेल गरम करे।अदरक और लहसुन डाले और भूने।फिर प्याज़ डाले।हलका गोल्डन ब्राउन होने पर पत्ता गोभी,गाजर और कैप्सिकम डाले। आधा पकने तक भुने।अब सेज़वान सॉस, टमाटर सॉस, सोया सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें।हाई फ्लेम पर एक मिनट पकाए।गैस की फ्लेम बंध करे।और तैयार मिश्रण को नूडल्स में मिला दे।गरम ही सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15788071




कमैंट्स