कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को आधा घंटा पहले भिगो दें चावलों को भी भिगोकर रख दें
- 2
कुकर में दाल पानी नमक और हल्दी डालकर 3सीटी लगाएं
दाल उबलते समय दाल से 4 गुना पानी डाला जाता है और आप अपने हिसाब से कम या अधिक कर सकते हैं - 3
कुकर का प्रेशर निकल जाए तो कुकर खोलकर उसने अमचूर और गरम मसाला डालें एक पैन में घी गर्म करके उसमें हींग और जीरा डालें प्याज डालें हल्का सा भूनें और टमाटर डालें थोड़ी देर भूनें और इस छौक को दाल में डालें अच्छी तरह मिलाकर हरे धनिया से सजाए
- 4
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें अब इसमें चावल डालें और मध्यम आंच पर पकाएं जब चावल गल जाए तो गैस बंद कर दें वह चावलों को छलनी में पसाकर अतिरिक्त पानी निकाल दे आपके चावल तैयार हैं गरमा गरम दाल और चावल सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15806484




कमैंट्स