अंडा करी (anda curry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अंडे को उबाल लें
- 2
एक कटोरी में बेसन घोलकर बेसन का घोल बना लें
- 3
कढ़ाई में तेल लेकर गर्म होने रख दें
- 4
अब उबले हुए अंडों को बेसन के घोल में लपेटकर गर्म तेल में तलने के लिए छोड़ दें
- 5
अंडों को सुनहरा होने तक तल लें
- 6
तले हुए अंडे को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें
- 7
अदरक प्याज़ और लहसुन को काटकर उसका बारीक पेस्ट बना लें
- 8
टमाटर को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें
- 9
करी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल लेकर उसे गर्म करें
- 10
तेल गर्म होने पर उसमें अदरक प्याज़ और लहसुन का पेस्ट डालकर उसे अच्छी तरह भूनें
- 11
साथ में टमाटर की का पेस्ट भी मिलाकर उसे भी अच्छी तरह भूनें
- 12
अब इसमें धनिया पाउडर हल्दी नमक और मिर्च डाल दें
- 13
बेसन का जो घोल था उसमें थोड़ा और पानी डालकर उसे पतला करके कढ़ाई में टमाटर अदरक प्याज़ और लहसुन के भूने हुए पेस्ट के साथ मिला दे
- 14
इस मिश्रण को 15 मिनट तक पकाएं
- 15
अब इस करी में उबले हुए अंडे डालकर इसको 5 मिनट और पकाएं
- 16
अंडा करी की करी गाडी होने पर इसे गैस से उतार लें
- 17
अब इसमें गरम मसाला और बारीक कटा हुआ धनिया डालकर इसे सजाएं और सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स